Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

: लोहाघाट:रेगड़ू के हितेश आर्मी में बने आफिसर

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 4, 2024
हितेश ने आर्मी में आफिसर कमीशन प्राप्त किया। लोहाघाट नगर के चांदमारी क्षेत्र के होनहार छात्र हितेश मेहता( अमन) ने आर्मी में एसीसी कमीशन प्राप्त किया है। मूल रूप से चाक रेगड़ू निवासी अमन सामाजिक कार्यकर्ता/देव डांगर खुशाल सिंह मेहता तथा पुष्पा मेहता के पुत्र है। अमन स्वर्गीय कैप्टन चंदन सिंह मेहता व आनंदी देवी के सुपौत्र है। दादाजी से प्रेरित होकर अमन वर्ष 2020 में कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। अमन की इंटरमीडिएट की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट से हुई तथा सिविल इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक लोहाघाट से किया।अमन की सफलता पर उनकी दीदी भाग्यश्री लड़वाल, शैलेंद्र लडवाल, चाक रेगड़ू के वरिष्ठ नागरिक पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, लोहाघाट के समाजसेवी नवीन मुरारी, चाक गांव के कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता सहित समस्त् रैगरु के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर परिवार को बधाई दी।

जरूरी खबरें