Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी पेशकार पर महिला पीआरडी कर्मियों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप डीएम को दिया शिकायती पत्र।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

पाटी पेशकार पर महिला पीआरडी कर्मियों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप डीएम को दिया शिकायती पत्र।आज जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में उसे समय सनसनी मच गई जब जिले की पाटी तहसील में तैनात महिला पीआरडी कर्मी चंपादेवी, पुष्पा देवी व जगदीश राम के द्वारा पाटी तहसील में तैनात पेशकार राजेंद्र प्रसाद पर उनके साथ अनुचित व्यवहार करने, लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा कार्य स्थल पर मानसिक उत्पीड़न करने तथा नौकरी से हटाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार को शिकायती पत्र दिया तथा जिलाधिकारी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। महिला पीआरडी कर्मियों ने कहा पेसकार राजेंद्र प्रसाद के द्वारा लंबे समय से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिस कारण वह लोग मानसिक रूप से काफी परेशान है उन्होंने कहा पेशकार उन्हें अपनी ऊंची पहुंच की धमकी देता है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए महिला पीआरडी कर्मियों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मालूम हो कुछ समय पूर्व भी पाटी तहसील में तैनात एक महिला पीआरडी कर्मी के द्वारा पेशकार राजेंद्र प्रसाद पर अभद्रता व गलत काम करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। अब आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। पर मामला गंभीर है।

जरूरी खबरें