Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 8, 2026

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

दुरस्त गांव बिनवाल में सेवा पख़वाड़े के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर :जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की समस्याएं

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' शिविर में लगे विभागीय स्टाल, 440 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

स्वास्थ्य शिविर में शुगर व बीपी की निःशुल्क जांच, आवश्यक दवाओं का किया गया वितरण; ग्रामीणों ने की सेवा पखवाड़े सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित 'सेवा पखवाड़ा – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत बुधवार को चंपावत जिले के विकासखंड पाटी के दूरस्थ क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज विनवाल गाँव में बहु-विभागीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख पाटी शंकर सिंह अधिकारी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय उपस्थित रहे।दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने की मुख्यमंत्री की इस पहल की ग्रामीणों ने खूब सराहना की। जिलाधिकारी मनीष कुमार अधिकारियों के साथ दुरस्त क्षेत्र तक पहुँचकर शिविर में शामिल हुए तथा सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्राप्त आवेदनो पर आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओ का शीघ्र निस्तारण किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 75 लोगों की शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया गया। स्वास्थ्य विभाग से 75, बाल विकास विभाग से 55, कृषि विभाग से 50, उद्यान विभाग से 30, पशुपालन विभाग से 30, दुग्ध विकास विभाग से 26, राजस्व विभाग से 25, होम्योपैथिक विभाग से 20, पूर्ति विभाग से 20, ग्राम उत्थान विभाग से 20, पंचायती राज विभाग से 17, वन विभाग से 15, आयुर्वेदिक विभाग से 15, आपदा प्रबंधन विभाग से 08, सेवायोजन विभाग से 07, रेशम विभाग से 07, यूपीसीएल (विद्युत) से 05, श्रम विभाग से 04 तथा सैनिक कल्याण विभाग से 01 लाभार्थी लाभान्वित हुए। इस प्रकार विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 440 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा एवं औषधि वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रमाण-पत्रों का निर्गमन, खाता-खतौनी में नाम दर्ज करने सहित अनेक जनसेवाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों से 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेयजल, चैनलिंक फेंसिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत व्यवस्था, सड़क, पुल, विद्यालयों की चारदीवारी, फेंसिंग तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों तक शासन-प्रशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील भी की।

शिविर के दौरान ग्राम प्रधान बिनवालगाँव संजय बिनवाल ने पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, पाटी को ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित कर नियमानुसार पात्रता सूची तैयार करने एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।ग्रामीण गिरीश चन्द्र बिनवाल ने स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्राम प्रधान चौड़ापिता श्रीमती खिला देवी ने सोलर लाइट स्थापना एवं पशुओं के बीमा संबंधी प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया, जबकि ग्राम पंचायत गोलडांडा के श्री चन्दन सिंह बिष्ट ने प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल एवं खेल मैदान की सुरक्षा दीवार निर्माण, आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत तथा सड़क सुधारीकरण संबंधी आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश महराना, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भोला सिंह बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान संजय बिनवाल, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें