Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

सूचना

: लोहाघाट:पेयजल समस्या को लेकर कोली ढेक की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना पेयजल समस्या के समाधान की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
पेयजल समस्या को लेकर कोली ढेक की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना पेयजल समस्या के समाधान की उठाई मांग लोहाघाट के कोली ढेक क्षेत्र में पेयजल के लिए लंबे समय से हाहाकार मचा हुआ है क्षेत्र के पेयजल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं मंगलवार को पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने अलका ढेक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में धरना दिया तथा जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की महिलाओ ने कहा हर घर जल हर घर नल योजना का काम विभाग ने दो साल से अधूरा छोड़ दिया है कई बार जलनिगम व जल संस्थान के अधिकारियो से गुहार लगाई गई पर कोई संज्ञान नही लिया गया पुरानी पेयजल योजना में बहुत कम पानी  आ रहा है महिलाए रात रात भर दूर से पानी भर रही है मवेसियो को तक पानी नहीं मिल पा रहा है वही जल निगम  की कार्य प्रणाली से आक्रोसीत महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से पेयजल समस्या के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया महिलाओ ने कहा जलनिगम की लापरवाही से गांव हर घर नल हर घर जल योजना से वंचित हैं वही एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को गांव की पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं महिलाओ ने कहा उनकी जमीन मे कोली झील बनी है फिर भी वे प्यासे है महिलाओ ने कोली ढेक के लिए कोली झील से लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग की आक्रोसित महिलाओं ने कहा अगर उनकी पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं होगा तो वह रोज एसडीएम कार्यालय में आकर धरना प्रदर्शन करेंगी धरना प्रदर्शन में बृजेश जोशी, लक्ष्मण सिंह देव, सरपंच गोपाल सिंह,पुष्पा ढेक, दीपा जानकी ढेक, सुनीता , मंजू जोशी ममता ,संध्या ,पूजा , कृष्णा,रीता रेनू, मीना , शांति जोशी ,अनीता ,मेहरा बच्ची देवी लक्ष्मी बिष्ट ,चंचला देवी ,किरण देवी ,रेखा देवी, भावना देवी आदि महिलाएं मौजूद रही

जरूरी खबरें