Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

सूचना

: लोहाघाट:बापरू मे ग्रामीणों/छात्र छात्राओं के लिए खतरा बने ततैया ग्रामीणों ने बन विभाग से ततैयो के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 10, 2024
बापरू मे ग्रामीणों/छात्र छात्राओं के लिए खतरा बने ततैया ग्रामीणों ने बन विभाग से ततैयो के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग बाराकोट ब्लॉक के बापरू में आजकल ततैयो ने आतंक मचाया हुआ है ततैयो के झुंड से क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं व ग्रामीणों को काफी खतरा बना हुआ है शनिवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक बोहरा उर्फ सैंडी व ग्रामीणों ने बताया ततैयो ने लोहाघाट घाट एनएच में बापरू में सोलर लाइट के खम्बो में अपने छत्ते बना लिए हैं और बड़ी संख्या में ततैया मडरा रहे हैं उन्होंने बताया ततैयो का झुंड कभी भी स्कूली छात्र-छात्राओं ,ग्रामीणों व एनएच मे चलने वाले वाहनों में हमला कर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता हैं जिस कारण बापरू में डर का माहौल बना हुआ है उन्होंने कहा टीकाकरण के लिए आने वाले नोनीहालों के लिए भी  ततैया खतरा बने हुए हैं वही सैंडी बोहरा और ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द ततैयो के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है मालूम हो पूर्व में जिले के कई स्थानो में ततैयो के हमले से कई लोग बुरी तरह घायल हो चुके हैं कुछ की जान तक जा चुकी है वन विभाग ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें