Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट में हजार रुपए प्रति बोट के हिसाब से खरीदे जा रहे हैं वोटर: सूत्र 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 22, 2025
लोहाघाट में हजार रुपए प्रति बोट के हिसाब से खरीदे जा रहे हैं वोटर: सूत्र कल 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में माहौल पूरी तरह गर्मा गया है प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों को विभिन्न तरीकों से ललचा रहे हैं सूत्रों के मुताबिक लोहाघाट में कुछ प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं को ₹1000 से लेकर ₹2000 प्रति बोट के हिसाब से खरीदा जा रहा है खासकर बिहारी व गरीब तबके के मतदाताओं को प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार है प्रशासन भी इस खरीद फरोख्त पर लगाम नहीं लगा पा रहा है सूत्रों के मुताबिक परिवार में वोटरों की संख्या के हिसाब से पैसों की बोली लग रही है रात के अंधेरे में वोट खरीद फरोख्त का खेल चल रहा है इस खेल में ऑनलाइन बैंकिंग बड़ी सहायक बनी हुई है जिसमें डायरेक्ट मतदाताओं के खाते में पैसे डाल दिए जा रहे हैं वही मध्यम वर्गीय मतदाता मायूस नजर आ रहे हैं कुछ मध्य वर्गीय लोगों ने बताया उनको कोई नहीं पूछ रहा है तो वही बिहारी वोटरों के ठेकेदारों से संपर्क कर प्रत्याशी वोटो की बोली लगा रहे हैं इस कार्य में प्रत्याशियों के समर्थन जी जान से जुटे हुए हैं आज रात भी खरीद फरोख्त का खेल बड़ी पैमाने में खेले जाने की संभावना बनी हुई है वही पैसे मिले मतदाताओं ने कहा पैसे सभी दे रहे हैं लेकिन वह अपना वोट अपनी पसंद से करेंगे कुल मिलाकर जहां प्रत्याशियों की जेबे ढीली हो रही है तो वही मतदाताओं की मौज हो रही है वही नगर के बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है इस प्रकार से वोटो की खरीद फरोख्त लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है वही लोहाघाट में कुछ जगह समर्थकों के बीच आपसी मारपीट की सूचनाए भी आ रही है

जरूरी खबरें