Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: चंपावत:कोटअमोड़ी /संदर्का के ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क को किया ठीक लंबे समय से सड़क की मांग को लेकर परेशान थे ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 20, 2025
कोट अमोड़ी संदर्का के ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क को किया ठीक लंबे समय से सड़क की मांग को लेकर परेशान थे ग्रामीण चंपावत के दूरस्थ ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के संदर्का गांव के लोगों ने श्रमदान कर गांव के लिए सड़क तैयार की । लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं। लेकिन सड़क सुविधा न होने से गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो आसपास के सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव तक दुपहिया वाहन और चौपहिया वाहनों के लिए श्रमदान कर सड़क मार्ग को खोल दिया है। गांव में सड़क न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों विधायक निधि से गांव तक कच्ची सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। जिसमें वाहनों की आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं था। जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाकर प्रशासन को आइना दिखाया । जिससे अब दुपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इस दौरान ग्रामीणों में हरीश चंद्र,शंकर दत्त भट्ट, चंद्रमणि भट्ट, दिनेश भट्ट, संजय भट्ट, गोविंद भट्ट, खिलानंद भट्ट, गोविंद भट्ट, कृष्णा नंद भट्ट, राजू भट्ट, लालमणि भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें