Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:विधायक संग दो दो पूर्व ब्लाक प्रमुखो ने किया कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी का प्रचार परिवर्तन का किया दावा/मजबूत स्थिति में कांग्रेस

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 20, 2025
विधायक संग दो दो पूर्व ब्लाक प्रमुखो ने किया कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी का प्रचार परिवर्तन का किया दावा नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है चुनाव को लेकर लोहाघाट में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में काफी तेजी आ गई है सोमवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह मेहरा व भगीरथ भट्ट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग लोहाघाट नगर में पार्टी प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के पक्ष मे धुआंधार चुनाव प्रचार किया विधायक अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा भाजपा प्रत्याशी व एक निर्दलीय प्रत्याशी को जनता दो दो बार आजमा चुकी है इस बार नगर के विकास के लिए कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी को आजमाते हुए भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख भागीरथ भट्ट व भगवान सिंह महारा ने कहा इस बार लोहाघाट की जनता परिवर्तन करने जा रही है कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी भारी बहुमत से जीत दर्ज कर रहे हैं वहीं चुनाव में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है इस दौरान शंकर बोहरा, अमर सिंह कोटियाल,चांद बोरा ,शैलेंद्र राय ,लोकेश पांडे, डॉ महेश ढेक, शेखर खोलिया, गिरधर सिंह अधिकारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें