Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 13, 2026

20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

मांग पूरी न होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान।

बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण 20 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।साथ ही सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। चंपावत जिले के बाराकोट विकासखण्ड के बर्दाखान बिसराडी आली सड़क का निर्माण 2005 में हो गया था जो 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक इस सड़क में बिसराडी से आली गांव तक डामरीकरण का कार्य नहीं हो पाया हैं। जिसमें कुल 6 किमी की इस सड़क में 3 किमी सड़क में ही अभी तक डामरीकरण का कार्य हो पाया हैं और शेष 3 किमी पूरी तरह कच्ची हैं जिसमें वाहनों का आवागम में काफी परेशानी का सामना खाना पड़ रहा हैं , जिसमें इस से पूर्व पंचायत चुनाव से पहले भी सड़क न डामरीकरण का कार्य नहीं होने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार का ऐलान गांव और क्षेत्र के लोगों के की थी लेकिन जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने चुनाव में वोट देने के लिए तैयार हो थे । लेकिन उसक बाद भी 01 साल का इंतजार करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं, जिसमें अब यहां के लोगों का कहना हैं कि इस बार अगर सड़क का डामरीकरण का कार्य नहीं होता हैं तो वो होने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। वही अब ग्रामीणों न मन बना लिया हैं कि वह 20 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय मे धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली ने बताया कि उन्होंने कई बार इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री के सामने सचिवालय और उनके आवास में जा कर भी इसके डामरीकरण की मांग की और लोनिवि मंत्री सतपाल महराज के पास जा कर भी इसके सुधारीकरण की मांग की , और कई बार बीडीसी तहसील दिवस और जिलाधिकारी को इसके डामरीकरण की मांग की लेकिन अभी तक इसके लिए सरकार के पास कोई पैसा नहीं हैं। और बार बार विभाग द्वारा ज्यादा बजट का एस्टीमेट बनाने का। और फिर से दुबारा से एस्टीमेट भेजने का बहाना बनाया जा रहा हैं जनता के साथ इस बार चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और 20 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे । जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी, पुष्कर सिंह, मदन सिंह चौधरी, मुकेश सिंह, मनोज नाथ, दीवान राम, निर्मल राम , गणेश सिंह, पूरन नाथ, बहादुर राम, रुद्र सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, आदि शामिल होंगे।

जरूरी खबरें