Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:एबट माउंट सड़क में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य में हो रही देरी से पर्यटन गतिविधियां हुई प्रभावित/ यातायात ठप

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 13, 2025
एबट माउंट सड़क में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य में हो रही देरी से पर्यटन गतिविधियां हुई प्रभावित लोहाघाट क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल एबट माउंट में लोक निर्माण लोहाघाट के द्वारा सड़क में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य में देरी होने के चलते क्षेत्र का पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है निर्माण कार्य के चलते फिलहाल सड़क को विभाग के द्वारा बंद किया गयाहै वहीं पर्यटक आवास गृह प्रबंधक हरिश्चंद्र पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया लोक निर्माण विभाग द्वारा जनवरी माह से सड़क में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है तथा कार्य 3 फरवरी से बंद है और सड़क बंद होने से पर्यटक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है उन्होंने कहा सड़क बंद होने से पर्यटक एबट माउंट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं वाहनों का संचालन बंद पड़ा है उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल से सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर सड़क को सुचारू करने की मांग की है तथा मांग को लेकर उनके द्वारा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया है उन्होंने कहा सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने के चलते पर्यटक एबटमाउंट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिस कारण विभाग को काफी हानि उठानी पड़ रही है

जरूरी खबरें