Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग डामरीकरण हेतु 161.40 लाख स्वीकृत

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

: चंपावत के सूखीढाग क्षेत्र में बाघ ने महिला को उतारा मौत के घाट

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 2, 2023
    चंपावत जिले की सूखीढाग क्षेत्र के धूरा गजार से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां बाघ ने रविवार सुबह 10:00 बजे एक महिला को मौत के घाट उतार दिया है महिला का नाम चंद्रावती देवी W/O प्रकाश चंद बताया जा रहा है महिला धूरा गजार गांव की रहने वाली है तथा अपने गांव के विद्यालय में भोजन माता के पद पर तैनात थी बाघ का हमला इतना घातक था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था वही घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई वहीं इस घटना से क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों ने बाघ को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग करी है वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है वही डीएफओ चंपावत आरसी कांडपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है टीम घटनास्थल से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ला रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही करी जाएगी डीएफओ कांडपाल ने बताया वह भी घटनास्थल में पहुंच रहे हैं

जरूरी खबरें