Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: लोहाघाट:बाजारों में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने पर पटाखा व्यापारियों में आक्रोश पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 28, 2024
बाजारों में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने पर पटाखा व्यापारियों में आक्रोश पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग लोहाघाट में प्रशासन के द्वारा दीपावली पर्व पर आतिशबाजी बेचने के लिए पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस देने के साथ-साथ नगर के जवाहर पार्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आतिशबाजी बेचने के लिए पटाखा बाजार लगाया गया है वहीं सोमवार को पटाखा व्यापारियों ने नगर के कुछ व्यापारियों पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस के चोरी छुपे अपनी दुकानों व घरों से आतिशबाजी बेचने के आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है तथा पुलिस व प्रशासन से ऐसे व्यापारियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की मांग करते हुए लोहाघाट थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया पटाखा व्यापारियों ने कहा प्रशासन ने उन्हें आतिशबाजी बेचने के लिए लाइसेंस जारी किया है तथा चिन्हित जगह दी है पर उसके बावजूद नगर के कुछ व्यापारी अवैध रूप से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बेच रहे हैं जिस कारण उन लोगों को काफी नुकसान हो रहा प्रशासन ऐसे व्यापारी पर कार्रवाई करें ज्ञापन देने में विशाल सिंह फर्त्याल ,अभिषेक ढेक ,साहिल अधिकारी, हिमांशु जोशी ,सुमित गरकोटी ,सूरज मुरारी ,निशांत सार्की ,राहुल जोशी, तुषार गोरखा ,शिवम पांडे, सोयम गोरखा ,प्रकाश पंत, रमन थापा, नवीन पांडे, ललित मेहरा, ललित जोशी, बृजेश ढेक,मुकेश सिंह, राहुल ,संदीप वाल्मीकि आदि पटाखा व्यापारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें