Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: बाराकोट:मऊ गांव में मां भगवती की देवी रथ यात्रा के साथ दो दिवसीय देवी महोत्सव का हुआ समापन 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 21, 2024
मऊ गांव में मां भगवती की देवी रथ यात्रा के साथ दो दिवसीय देवी महोत्सव का हुआ समापन बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ मऊ में चल रहे दो दिवसीय देवी महोत्सव का रविवार को मां भगवती की देवी रथ यात्रा के साथ भव्य समापन हुआ रविवार सुबह से ही मऊ गांव में पूजा अर्चना का दौर चला तथा देव डांगरों को दूध व गंगाजल से स्नान करवाया गया दोपहर बाद मां भगवती के जयकारो व ढोल नगाड़ों के साथ मऊ गांव से मां भगवती मंदिर तक डोला रथ यात्रा निकाली गई रथ में मां भगवती के देव डांगर हरीश सिंह अधिकारी विराजमान थे क्षेत्र के सैकड़ो भक्तों के द्वारा मां भगवती का आशीर्वाद लिया गया भक्तों के द्वारा मां के रथ को रस्सों के सहारे उबड़ खाबड़ रास्तों में खींच कर मां भगवती मंदिर तक पहुंचाया गया मां भगवती के रथ के साथ देव डांगर शिवराज सिंह ,नारायण सिंह ,विनोद सिंह भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे वही देवी रथ के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी भगवती मंदिर पहुंचने के बाद देवी रथ ने मंदिर की परिक्रमा की जिसके बाद महोत्सव का समापन किया गया वहीं शनिवार देर रात तक गांव में रात्रि जागरण किया गया जिसमें देव डांगरो ने देव धूनी के सामने अवतरित होकर भक्तों के कष्ट का निवारण कर आशीर्वाद दिया इस दौरान श्याम सिंह ,प्रकाश सिंह, उमेश सिंह बिष्ट, डिगर सिंह ,गोपाल सिंह ,चंद्र सिंह परविन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे वही महोत्सव कमेटी के श्याम सिंह अधिकारी के द्वारा सभी सहयोगियों व ग्रामीणों को महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें