रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 12, 2026
मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

चंपावत जिले के प्रसिद्ध श्री मानेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के अंतिम दिन रात्रि मे भजन संध्या का आयोजन जारी है। पंडित मदन कलोनी और उनकी टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन कीर्तनों का गायन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान श्री महंत धर्मराज पुरी महाराज सहित पंडित, रमेश चंद्र पांडे , सेवक प्रेम सिंह ,हरि सिंह ,नवीन सिंह ,मनोज जोशी ,तारा मोहन आदि भक्तजन सम्मिलित रहे।