Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: अल्मोड़ा:कार से पेशाब के लिए उतरे व्यक्ति पर किया बाघ ने हमला, 200 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया बाघ 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 26, 2024
कार से पेशाब के लिए उतरे व्यक्ति पर किया बाघ ने हमला, 200 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया बाघ दिल्ली से अपने परिजनों के साथ कार से अपने घर जा रहे 43 वर्षीय व्यक्ति रमेश खत्री पर आज सुबह 7:00 बजे अल्मोड़ा वन प्रभाग के दानापानी चरीधार के पास बाघ ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं घायल को उपचार के लिए परिजनों द्वारा रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है,जहां रमेश का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है ,रमेश के गले मे नाखूनों के गंभीर निसान लगे है,जिसमे कई टांके भी आये हैं।बता दें कि देर रात अपने अन्य 4 परिजनों के साथ रमेश खत्री दिल्ली से कार द्वार अपने घर गैरसैंण के लिए निकले थे,वहीं जब आज सुबह वह अल्मोड़ा के दानापानी से आघे चरिधार के पास पहुंचा तो वह पेशाब करने के लिए कार से उतरा तो तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया,रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन प्रेम सिंह नेगी ने कहां कि ये दिल्ली से कल निकला था आज सुबह अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले चरिधार के पास पेशाब करने के दौरान बाघ ने इस पर हमला करते हुए इसको 200 मीटर दूर तक खेंचकर ले गया,जिसमे वहां से गुजर रहे अन्य टैक्सी वालों के द्वारा शोर मचाने पर बाघ ने रमेश को छोड़ा।जिसमे उसके गले मे गंभीर नाखूनों के निसान है।वही परिजन दयाल सिंह निवासी गैरसैण ने बताया कि कि सब सारे लोग पेशाब के लिए सुबह 7बजे चरिधार के पास कार से बाहर निकले थे,तो इस पर बाघ ने हमला लर दिया।तो वही परिजनों ने सरकार से लगातार बढ़ रहे बाघों व गुलदारों के हमले से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जरूरी खबरें