रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट में थानाध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं। साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
Laxman Singh Bisht
बाराकोट में थानाध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं। साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

साइबर क्राइम को देखते हुए बुजुर्गों को दी, स्मार्टफोन चलाने में सतर्कता बरतने की हिदायत ।

चंपावत जिले के बाराकोट में शनिवार को रिपोर्टिंग चौकी बाराकोट में क्षेत्र में बढ़ते हुए साइबर क्राइम को रोकने व जन जागरूक करने के उद्देश्य से एसपी चम्पावत रेखा यादव के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के द्वारा बाराकोट चौकी में ग्राम प्रधानों ग्राम प्रहरी ,व्यापार संघ, स्थानीय व्यापारियों, एवं गणमान्य नागरिकों के साथ जनसंवाद किया गया ।थानाध्यक्ष के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने व साइबर अपराध के संबंध में बचाव ,महिला सुरक्षा एवं आम नागरिकों से साइबर ठगी से सतर्क रहने ,संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष ने कहा पुलिस आपकी मित्र है, और हर समय आपके साथ है। तथा साइबर क्राइम को देखते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बुजुर्गों को स्मार्टफोन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी।कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी व क्षेत्र के व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों के द्वारा थाना अध्यक्ष के सामने क्षेत्र की पुलिस से संबंधित समस्याओं को रखा तथा अपने सुझाव दिए साथ ही थाना अध्यक्ष की कार्य प्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।