Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: बाराकोट:आग से धधका लड़ीधुरा का जंगल बनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 13, 2025
आग से धधका लड़ीधुरा का जंगल बनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग बाराकोट क्षेत्र के लड़ीधुरा के जंगल में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग काफी बड़े भूभाग में फैल गई ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही बनकर्मी काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रमेश भट्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे जहां बन कर्मियों के द्वारा 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जंगल की आग पर काबू पा लिया गया इस दौरान बन संपदा को भी काफी नुकसान पहुंचा है मालूम हो दो दिन पूर्व भी बाराकोट के विद्युत सब स्टेशन के पास जंगल में लगी आग से काफी नुकसान पहुंचा था हालांकि बन कर्मियों के द्वारा रात में ही आग पर काबू पा लिया गया था मालूम लंबे समय से बरसात न होने से इस बार जंगल में आग लगने का खतरा काफी बढ़ चुका है हालांकि वन विभाग बनाग्नि से निपटने के दावे कर रहा है विभाग द्वारा सभी वन कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है

जरूरी खबरें