Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा में गरजे वन बीट अधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 13, 2025
मुख्यमंत्री की विधानसभा में गरजे वन बीट अधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के जिला मुख्यालय मे वन विभाग कार्यालय मे वन बीट अधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जल्द मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं। गुरुवार को वन बीट अधिकारी वन आरक्षित संघ के जिला अध्यक्ष भुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में जिले के सभी वन बीट अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वह पदोन्नति सहित विभिन्न मागों को को लेकर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहें हैं। लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है सरकार द्वारा बार-बार उन्हें आश्वासन दिए जा रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मुखर हो गए हैं। जहां एक और 15 फरवरी से जिले में फायर सीजन शुरू हो रहा है तो वहीं दूसरी और वन विभाग के अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर चले गए। यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो जिले में जंगलों को आग से बचाना वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती होगी जबकि बनाग्नि को लेकर आज वन विभाग के द्वारा माक ड्रिल भी आयोजित की गई थी।धरना प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री हरीश जोशी, मंडल महामंत्री बलवंत भंडारी, विनोद प्रकाश जोशी, हरीश तिवारी, प्रकाश सिंह, दीपक जोशी, भुवन भट्ट, रवि कुमार, विपिन आर्य बलदेव जोशी, कमला भट्ट, अलका भंडारी, हेमलता जोशी, हेमा बोहरा, गरिमा रावत, जानकी, रेखा भट्ट, राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें