Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: बाराकोट के जंगल में लगी भीषण आग विद्युत सब स्टेशन आया खतरे की जद में

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 9, 2025
बाराकोट के जंगल में लगी भीषण आग विद्युत सब स्टेशन आया खतरे की जद में अभी गर्मी आने में काफी समय बचा हुआ है लेकिन फरवरी माह से ही चंपावत जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है रविवार रात 9:00 बजे के लगभग अचानक बाराकोट के विद्युत सब स्टेशन के पास के जंगल में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग काफी बड़े भूभाग में फैल गई है जिस कारण विद्युत सब स्टेशन को भी खतरा पैदा हो गया है तल्ला बापरु क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया आग काफी बड़े भूभाग में फैली हुई है तथा दूर से ही नजर आ रही है उन्होंने कहा लड़ीधुरा मंदिर के नीचे तथा विद्युत सब स्टेशन के पास यह आग लगी हुई है अगर जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल को बड़े नुकसान के साथ-साथ विद्युत सब स्टेशन को भी बड़ा नुकसान हो सकता है उन्होंने कहा उनके द्वारा फॉरेस्ट गार्ड को सूचना दे दी गई है

जरूरी खबरें