Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

: भू कटाव से लोहाघाट का प्राचीन गलचौड़ा बाबा मंदिर आया खतरे की जद में,लोगों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 16, 2023
भू कटाव से लोहाघाट का प्राचीन गलचौड़ा बाबा मंदिर खतरे की जद में आ गया है जिस कारण क्षेत्र के लोगों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ काफी ज्यादा आक्रोश है लोहाघाट क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक प्राचीन गलचौड़ा बाबा मंदिर भू कटाव के चलते खतरे की जद में आ गया है करीब 3 साल पहले पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवार ढह गई थी तब से पीडब्ल्यूडी के द्वारा सुरक्षा दीवार को नहीं बनवाया गया जिस कारण बरसात के मौसम में भू कटाव होने से मंदिर खतरे की जद में आ चुका है जिस कारण सुई गांव के ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने नाली निर्माण के दौरान जेसीबी से मंदिर की सुरक्षा दीवार की जड़ खोद दी थी जिस कारण सुरक्षा दीवार ढह गई थीं और मंदिर खतरे की जद में आ गया ग्रामीणों ने कहा कई बार पीडब्ल्यूडी व प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग करी गई पर 3 साल बीतने के बाद भी सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं करवाया गया जिस कारण बरसात में भू कटाव होने से इस प्राचीन मंदिर को काफी ज्यादा खतरा पैदा हो गया है ग्रामीणों ने कहा गलचोड़ा बाबा मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है अगर इस प्राचीन मंदिर को कोई भी हानि पहुंचती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने कहा अगर पीडब्ल्यूडी के द्वारा जल्द मंदिर की सुरक्षा दीवार नहीं बनवाई गई तो पूरे क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होंगे आक्रोश जताने में सतीश चंद्र पांडे ,सचिन जोशी ,राजू गरकोटी, मयंकओली,हिमांशुओली, हरीश चतुर्वेदी ,योगेश पांडेे, नवीन ओली, विवेक ओली ,मुकुलओली ,कैलाश तलनिया, मनोज ओली , कैलाश पांडेे आदि शामिल रहे  

जरूरी खबरें