Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

चंपावत में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान। चंपावत में नगर समेत राष्ट्रीय राजमार्ग में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। एसडीम अनुराग आर्या के नेतृत्व में खटकाना पुल के पास एक व्यापारी द्वारा सड़क में अपना सामान फैलाने पर ₹5000 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी लोगों को आग से बचने के उपायों की भी जानकारी दी तथा प्रभावी उपाय अपनाने को भी कहा। एसडीएम आर्या द्वारा सात अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें दो अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए भी कार्रवाई चल रही है। एसडीएम के अनुसार लोग अपना स्वतः अतिक्रमण हटा लें।यदि प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटाएगा तो उसका पूरा खर्चा अतिक्रमण कारियों को बहन करना पड़ेगा। इस अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस राणा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अग्नि समन अधिकारी, डीएसओ प्रियंका भट्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के अलावा एनएच के अधिकारी भी साथ थे। इससे पूर्व एसडीएम ने नगर के पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।

जरूरी खबरें