Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

: खटीमा में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

Laxman Singh Bisht

Wed, May 3, 2023
सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मजार पर प्रशासन का चला पीला पंजा खटीमा तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर नंबर 2 में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पीर बाबा की मजार को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मालूम हो सरकारी भूमि पर न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करना अवैध है। वहीं प्रतापपुर नंबर 2 में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पीर बाबा मजार को डेढ़ माह पूर्व हटाने के लिए प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था लेकिन अवैध मजार को नहीं हटाया गया जिस पर आज प्रतापपुर नंबर 2 में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया। वहीं रोडवेज कर्मचारी जेपी रैना ने बताया कि सरकारी नियमानुसार मजार को ध्वस्त किया गया है, यह कोई पुश्तैनी मजार नहीं थी। वहीं एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सरकारी भूमि और सरकारी रास्ते पर निर्माण करना अवैध है, इसी क्रम में आज प्रतापपुर में सरकारी रास्ते में अवैध रूप से निर्मित मजार को डेढ़ माह पूर्व हटाने के लिए नोटिस दिया गया था लेकिन नहीं हटाया गया तो आज मौके पर हमारे द्वारा हटाया जा रहा है।

जरूरी खबरें