Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

सूचना

: चंपावत:रोड ब्लॉक में फंसे यात्रियों की मदद को आगे आया प्रशासन प्रशासन ने यात्रियों के रहने खाने की व्यवस्था यात्रियों ने जिला प्रशासन का जताया आभार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रियों की हर संभव मदद करने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 12, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी के  निर्देश पर रोड ब्लॉक में फंसे यात्रियों की मदद को आगे आया प्रशासन प्रशासन ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था यात्रियों ने जिला प्रशासन का जताया आभार टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आज गुरुवार को भारी बारिश के चलते सुबह से  बंद होने के कारण चंपावत जिला मुख्यालय में पांच बसे फंस गई जिनमे 133 यात्री सवार थे यात्रियों में बच्चे व महिलाए भी शामिल थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीके निर्देश पर प्रशासन यात्रियों की मदद को आगे आया वाहनों में सवार 133 यात्रियों को डीएम चंपावत नवनीत पांडे के निर्देश व एसडीएम सौरभ असवाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय के नगर पालिका के रैन बसेरे में ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीम के द्वारा सभी यात्रियों को भोजन करवाया गया चंपावत जिला प्रशासन द्वारा की गई मदद के लिए सभी यात्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिला प्रशासन चंपावत का आभार व्यक्त किया मुख्यमंत्री धामी के द्वारा अधिकारियों यात्रियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए वहीं नगर पालिका व विभागीय कर्मचारियों के द्वारा यात्रियों को हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अभियान में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज शाह, सुनील सिंह, संजय कुमार,अमित सिपाल ,विनोद देव,नगर पालिका के प्रदीप भट्ट, गोपाल नाथ व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा , सचिन गरकोटि, मदन कुमार , रोहित बिष्ट,ऋषभ तिवारी , पवन जुकरिया, सुनील सिंह, पुष्कर नाथ, प्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह,निखिल सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें