Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 5, 2026

राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

ग्रामीणों ने कहा बिना उन्हें विश्वास में लिए जोर जबरदस्ती नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर।

ऊर्जा निगम लोहाघाट के द्वारा वर्तमान में लोहाघाट क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने का अब कई जगह विरोध होने लगा है। रविवार को लोहाघाट के राय नगर चौड़ी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का ग्राम वासियों के द्वारा कड़ा विरोध किया गया तथा ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों के द्वारा स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए गए। कड़े विरोध को देखते हुए ऊर्जा निगम की टीम बिना स्मार्ट मीटर लगाए बैरंग वापस लौट गई। राय नगर चौड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान भैरव दत्त राय ने कहा बिना ग्रामीणों को विश्वास में लिए ऊर्जा निगम को गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा पहले ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दें साथ ही उन्होंने कहा जगह-जगह से स्मार्ट मीटर में भारी भरकम बिल आने की शिकायत आ रही है। उन्होंने कहा ऊर्जा निगम पहले सभी जगह स्मार्ट मीटर लगे तब जाकर उनके गांव में घुसे उन्होंने कहा बिना ग्रामीणों को विश्वास में लिए किसी भी कीमत पर राय नगर चौड़ी में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। अगर जोर जबरदस्ती की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अब लोहाघाट मे भी स्मार्ट मीटर लगने का विरोध देखने को मिल रहा है ।लोगों की शिकायत है स्मार्ट मीटर लगने से विद्युत बिल की राशि में काफी इजाफा हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा ऊर्जा निगम बिना उन्हें विश्वास में लिए उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है।

जरूरी खबरें