Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

सूचना

: टनकपुर: हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार टनकपुर में हत्याकांड को दिया था अंजाम

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 5, 2025
टनकपुर: हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार टनकपुर में हत्याकांड को दिया था अंजाम दिनांक 26 ,/12 /2024 को वादी देवेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय व्यास जी मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती थाना टनकपुर जिला चंपावत द्वारा थाना टनकपुर में अपने भाई नरेंद्र मिश्रा की चाकू मार कर हत्या करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 152 / 2024 धारा 103,61 ,238 bns व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। हत्या में आरोपी अभियुक्त हरीश भट्ट, आकाश पाटनी व धर्मेंद्र कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । हत्याकांड में मे शामिल अभियुक्त दीपक राम उर्फ दीपू उर्फ अंग्रेज पुत्र स्वर्गीय शेर राम निवासी नेपाली बस्ती मनिहारगोठ कोतवाली टनकपुर जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए फरार अभियुक्त दीपक राम को सालवनी जंगल टनकपुर से दिनांक 4. 3.2025 को गिरफ्तार किया गया । हत्यारोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर, सुरेंद्र सिंह कोरंगा थाना अध्यक्ष बनबसा,हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह बिष्ट हेड कांस्टेबल कमल कुमार. हेड कांस्टेबल विनोद यादव. कांस्टेबल 05 नासिर हुसैन. कांस्टेबल अनिल कुमारशामिल रहे

जरूरी खबरें