Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बिना सत्यापन के रखे थे किराएदार पुलिस ने काटे 5/5 हजार के चालान

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

बिना सत्यापन के रखे थे किराएदार पुलिस ने काटे 5/5 हजार के चालान

एसपी चंपावत रेखा यादव ने चम्पावत जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर आज 23 फरवरी को जिले के टनकपुर मे चौकी मनिहार गोठ पुलिस टीम द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चौकी प्रभारी उ0नि0 तेज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सत्यापन निरीक्षण किया जिसमें कई किरायेदार बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते हुए पाए गए। इस पर पुलिस द्वारा संबंधित मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹5000 - 5000 के चालान जारी किए गए। तथा पहचान एप से माध्यम से कुल 22 सत्यापन किये गये । चंपावत पुलिस ने जिले के सभी भवन स्वामियों तथा व्यापारियों से किरायेदार व मजदूर रखने से पूर्व उनका अनिवार्य पुलिस सत्यापन करने की अपील की है। कहा आपकी सतर्कता ही अपराध नियंत्रण में सबसे बड़ी सहयोगी है।

जरूरी खबरें