Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:स्मैक तस्करी में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 13, 2025

स्मैक तस्करी में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंपावत जिले में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी।

टनकपुर क्षेत्र मे महिंद्रा मैक्स रजिस्ट्रेशन नंबर UK03TA-0058 में 12.46 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तारएसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चम्पावत टनकपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 12 अक्टूबर को जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र मे प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर बनबसा हाईवे मे नवयोग केंद्र टनकपुर के पास से चैकिंग के दौरान 03 लोगों को महिंद्रा मैक्स नंबर UK03TA-0058 में अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले मे कोतवाली टनकपुर में सुसंगत धारओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस ने मामले मे विकास आर्य पुत्र गंगाराम, निवासी बोहरागोठ, टनकपुर के कब्जे से 4.32 ग्राम अवैध स्मैक ,यश गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता, निवासी शारदा घाट, टनकपुर, के कब्जे से 3.41 ग्राम अवैध स्मैक ,सत्येंद्र दास पुत्र विष्णु दास, निवासी शारदा घाट, टनकपुर, जनपद चंपावत के कब्जे से 4.73 ग्राम स्मैक बरामद की है तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मैक्स नंबर UK03TA-0058 को सीज किया गया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी,हे0कानि0 मतलुब खान ,हेड कांस्टेबल गणेश बिष्ट ,हेड कांस्टेबल कैलाश, मनोज कुमार ,कांस्टेबल नासिर हुसैन शामिल रहे।

जरूरी खबरें