Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सामाजिक सौहार्द व धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाले आरोपी लियाकत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

..सामाजिक सौहार्द व धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारचंपावत पुलिस ने समाजिक सौहार्द ,शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने ,धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले असमाजिक तत्व के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही की है दिनांक 01/10/2025 को वादी पवन राठौर पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नं0 9 घसियारा मण्डी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर मे सूचना दी की लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं0 4 कोतवाली टनकपुर द्वारा हिन्दू समाज के लोगो को गाली गलौज कर,अभद्ध भाषा का प्रयोग करते हुये हिन्दू समाज की धार्मिक भावना आहत की जा रही है । वादी पवन राठौर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में नियमानुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया

एसपी चम्पावत अजय गणपति के द्वारा मामले को काफी गंभीरता से लिया और कार्यवाही हेतु प्रभारी कोतवाली टनकपुर को निर्देशित किया । एसपी के निर्देश पर कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकल्न करते हुए आज दिनांक 02.10.2025 को अभियुक्त लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं0 4 कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत को हिरासत में लिया गया अभियुक्त लियाकत से पुछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चम्पावत पुलिस की कड़ी नजर समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट व भ्रामक,झूठी पोस्ट ,अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही ।पुलिस नए लोगों से अपील करते हुए कहा शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे किसी भी प्रकार की अफवाह, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधि या अनुचित गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने/ चौकी/112 पर दें ।

.

* पुलिस टीम**--

1. अपर उ0नि0 कुन्दन सिंह कोतवाली टनकपुर

2. हे0कानि0 पुष्कर सिंह कोतवाली टनकपुर

जरूरी खबरें