Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:डीएम के निर्देश पर बीडीओ चंपावत ने टनकपुर में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का किया समाधान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

डीएम के निर्देश पर बीडीओ चंपावत ने टनकपुर में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का किया समाधान।डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के तहत मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी एस खाती के निर्देश पर आज शनिवार को खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी के द्वारा टनकपुर व बनबसा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञानखेड़ा पंचायत भवन में शिविर लगाकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया शिविर में ग्रामीणों के 325 जॉब कार्डों का पंजीकरण, 250 परिवार रजिस्टर की नकल, 15 विधवा पेंशन के आवेदन संबंधित विभाग को प्रस्तावित किए गए तथा शिविर में उपस्थित 500 से अधिक समस्याओं का तत्काल निवारण किया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी लगाए जाएंगे ताकि टनकपुर व बनबसा क्षेत्र की जनता को जिला मुख्यालय चंपावत की दौड़ न लगानी पड़े। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी एस खाती ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंपावत , जनप्रतिनिधि तथा खंड विकास कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें