रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:डीएम के निर्देश पर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में एम्बुलेंस के लिए की गयी वाहन चालक की व्यवस्था
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देश पर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में एम्बुलेंस के लिए की गयी वाहन चालक की व्यवस्था
चिकित्सा प्रबंधन समिति के माध्यम से हुयी वाहन चालक की व्यवस्था,चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में नहीं होगा किसी प्रकार का व्यवधान
टनकपुर (चंपावत)।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में एम्बुलेंस संचालन के लिए वाहन चालक की आवश्यकता का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा प्रबंधन समिति के माध्यम से चिकित्सालय में एम्बुलेंस के संचालन हेतु एक वाहन चालक की व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस के माध्यम से लाने-ले जाने तथा समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए वाहन चालक की व्यवस्था की गई है। इससे एम्बुलेंस सेवा सुचारू रहेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से आकस्मिक एवं गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान