Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:छुट्टी के दिन भी फील्ड में डीएम विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 19, 2025

छुट्टी के दिन भी फील्ड में डीएम विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री घोषणाओं को गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार कर रहे हैं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

₹146.86 लाख की लागत से टनकपुर के नायकगोठ में बन रही गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण — मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में तेज़ीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ में ₹146.86 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद, टनकपुर द्वारा निर्मित की जा रही पंचमुखी गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के उपयोग, श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्य की प्रगति स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए, तथा समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र, पालिका अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोरा, पालिका के वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, पशु चिकित्सा अधिकारी टनकपुर उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें