Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

सूचना

: लोहाघाट थाने के सब इंस्पेक्टर चेतन रावत बने इंस्पेक्टर /एसपी अजय गणपति ने कन्धों पर बैच अलंकृत कर दी गई शुभकामनाऐं

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 28, 2025
लोहाघाट थाने के सब इंस्पेक्टर चेतन रावत बने इंस्पेक्टर एसपी अजय गणपति ने कन्धों पर बैच अलंकृत कर दी गई शुभकामनाऐं उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना में पदोन्नति हेतु गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर सम्पूर्ण प्रदेश के 27 उ0नि0 नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस में पदोन्नति प्रदान किये जाने के आदेश पारित किये गये थे। जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट में नियुक्त उ0नि0 चेतन रावत को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। आज 28 फरवरी को एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा पदोन्नति पर निरीक्षक चेतन रावत के कन्धों पर पदोन्नति पद के स्टार अलंकृत कर बधाई दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

जरूरी खबरें