Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों का भारी विरोध।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 18, 2025

लोहाघाट मे वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों का भारी विरोध।

लोहाघाट विधायक, पालिका अध्यक्ष व व्यापार संघ अध्यक्ष व्यापारियों के समर्थन में।

व्यापारियों ने कहा सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटाए पुलिस।

लोहाघाट विधायक की आंदोलन की चेतावनी
लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश लोहाघाट के मीना बाजार तिराहे से लेकर जयंती भवन तक पुलिस के द्वारा आज 18 दिसंबर से प्रयोग के तौर पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के पहले दिन ही पुलिस को लोहाघाट नगर के व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों का भारी विरोध झेलना पड़ा। नई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा वन वे व्यवस्था से उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित होगा ।व्यापारियो ने कहा नगर में जो यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है वह सड़क के दोनों और आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों के कारण होती है ।उन्होंने पुलिस से सड़क के दोनों और खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने तथा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की है व्यापारियों ने कहा वह वनवे ट्रैफिक व्यवस्था का पूरा विरोध करते हैं। वहीं व्यापारियों के समर्थन में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा वन में ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने से नगर के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित होगा। कहा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ स्कूल खुलने व बंद होने के समय में ठीक है। कहा अगर पुलिस जबरन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था नगर वासियों पर थोपती है तो उसका वह लोग खुलकर विरोध करेंगे चाहे उसके लिए उन्हें सड़कों पर क्यों ना उतरना पड़े। वह लोग व्यापारियों के साथ खड़े हैं उन्होंने कहा पुलिस सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाए तथा नगर के बैंकों को ग्राहकों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दे।

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा अगर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो वह सड़कों में उतरने के लिए मजबूर होंगे।मामले में सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा ने कहा पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर प्रयोग के तौर पर आज से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है जिसके बाद व्यापारियों के सुझाव लिए जाएंगे तभी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को स्थाई रूप से लागू किया जाएगा ।उन्होंने नगर की जनता व व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। लोगों ने स्कूल बसों के स्टॉप तय करने की मांग की है।इस दौरान थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, व्यापारी गणेश दत्त खर्कवाल,जीवन उप्रेती, चंद्रशेखर उप्रेती ,मनोज राय, कैलाश मेहता, लीलांबर गहतोड़ी, दीपक राय, कैप्टन रघुवीर , सुभाष जोशी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें