Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मॉडल शहर बनाने की दिशा में कदम: चम्पावत-लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 की डीएम ने की समीक्षा

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

मॉडल शहर बनाने की दिशा में कदम: चम्पावत-लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 की समीक्षामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चम्पावत एवं लोहाघाट मास्टर प्लान–2041 तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में इसकी समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि चम्पावत और लोहाघाट को ट्विन सेटलमेंट के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां विकास के साथ-साथ पर्यावरण, संस्कृति और आर्थिक समृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन हो और संसाधनों की बर्बादी रोकी जा सके।बैठक में यह भी बताया गया कि मास्टर प्लान अब अपने अंतिम चरण में है। इसके बाद इसे विभिन्न विभागों को टिप्पणियों हेतु भेजा जाएगा और उसके बाद जनता से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि योजना अधिक समावेशी और प्रभावी हो।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान पूरी तरह स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। योजना में सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज, सीवर प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, रिक्रिएशनल पार्क, बाढ़ नियंत्रण, सार्वजनिक पार्क, रोजगार सृजन, वृक्षारोपण और अमृत सरोवर जैसी परियोजनाओं को शामिल किया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह योजना केवल शहरी विकास तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्रामीण-शहरी समावेशिता, पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक समृद्धि का आधार भी बनेगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें