Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : अद्वैत आश्रम मायावती में निशुल्क चिकित्सा शिविरों की शुरुआत, 28 फरवरी–1 मार्च को विशेष ईएनटी कैंप।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

अद्वैत आश्रम मायावती में निशुल्क चिकित्सा शिविरों की शुरुआत, 28 फरवरी–1 मार्च को विशेष ईएनटी कैंप।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला विधिवत प्रारंभ हो गई है। क्षेत्र में नाक, कान और गला (ईएनटी) से संबंधित रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सालय प्रबंधन ने दो दिवसीय विशेष निशुल्क ईएनटी शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद जी महाराज ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविरों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पूरे वर्ष विभिन्न रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इंग्लैंड से भी विशेषज्ञ चिकित्सक यहां आकर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा तथा उन्हें नया आरोग्य जीवन प्राप्त होगा।चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी एवं 1 मार्च को आयोजित होने वाले विशेष ईएनटी शिविर के संचालन हेतु कोलकाता से प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शेखर बनर्जी विशेष रूप से मायावती पहुंच रहे हैं। शिविर में नाक, कान और गले से संबंधित रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार निशुल्क प्रदान किया जाएगा।चिकित्सालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

जरूरी खबरें