Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: टनकपुर चंपावत ऑल वेदर सड़क में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 24 घंटे चलेंगे छोटे वाहन डीएम ने आदेश किए जारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 30, 2024
टनकपुर चंपावत ऑल वेदर सड़क में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 24 घंटे चलेंगे छोटे वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 के किलोमीटर 106.300 स्वाला के भूस्खलन से प्रभावित भाग में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। दीपावली पर्व के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी आवागमन के दृष्टिगत टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के मध्य यातायात हेतु व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा चंपावत से टनकपुर की ओर तथा टनकपुर से चंपावत की ओर आने- जाने वाले छोटे- बड़े वाहनों के संचालन में प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होगा। तथा सायं 6:00 से प्रातः 6:00 बजे तक उक्त मार्ग पर केवल हल्के वाहनों को अनुमति होगी। कोतवाली गेट चंपावत एवं ककराली गेट टनकपुर में स्थापित पुलिस चेकपोस्ट में इन वाहनों की एंट्री भी अनिवार्य होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन चालक द्वारा मदिरा आदि का सेवन ना किया हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि किसी परिस्थिति हेतु उपरोक्त संचालन व्यवस्था को संशोधित किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णागिरि व चंपावत अधिकृत होंगे। फिलहाल प्रशासन के आदेश से लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है लोगों ने इस आदेश का स्वागत किया  

जरूरी खबरें