Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 11, 2026

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जनपद चंपावत में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम अत्यंत सक्रियता और निरंतरता के साथ संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अवगत कराया कि विगत तीन दिवसों के भीतर जनपद में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से घर-घर जाकर लगभग 42 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, उक्त फॉर्मों के संकलन तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को भी समानांतर रूप से तीव्र गति प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप पुनरीक्षण का यह कार्य अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से प्रगति पथ पर है।निर्वाचन नियमावली की शुद्धता और सुदृढ़ता पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस एवं सम्मानित मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदेय स्थल के निकटतम बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपना-अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि फॉर्म में मांगी गई वांछित प्रविष्टियों को त्रुटिरहित एवं त्वरित रूप से भरकर बीएलओ को वापस लौटाए इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी विकल्प की जानकारी देते हुए बताया कि जो मतदाता चंपावत जनपद के मूल निवासी हैं परंतु वर्तमान में आजीविका अथवा अन्य कारणों से जनपद से बाहर निवास कर रहे हैं, वे 'बुक ए कॉल' (Book a Call) सुविधा का समुचित लाभ उठा सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रवासी नागरिक दूरभाष पर ही अपनी त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए व्यापक जन-सहभागिता को अपरिहार्य बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान की पूर्ण सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं से गणना फॉर्म और एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा निर्वाचन नामावली में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सम्मिलित होना ही हमारे लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती को सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी ने राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में चंपावत के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत प्रार्थनीय और अनुकरणीय है, जिससे भारतीय लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

जरूरी खबरें