Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: चंपावत की घायल छात्रा की मदद को आगे आया लोहाघाट का शिवा ग्रुप

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 3, 2025
घायल छात्रा की मदद को आगे आया लोहाघाट का शिवा ग्रुप 19 जुलाई 2024 को चंपावत के जै गांव जतोली निवासी कुमारी कविता जोशी पुत्री हरिश्चंद्र जोशी अपने घर से दूध की डेयरी में दूध पहुंचाने गई थी इसी दौरान वापसी में छात्रा पैर फिसलने के कारण गिर गई जिसमें छात्रा को काफी गंभीर चोटे आए वर्तमान में छात्र का इलाज राम मूर्ति अस्पताल भोजीपुरा बरेली में चल रहा है जहां छात्रा के घुटने के ऑपरेशन के साथ-साथ छात्रा के पैर में छह रोड पड़ चुकी है तथा इलाज जारी है और छात्रा के पिता हरिश्चंद्र जोशी मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते हैं उनकी सारी जमा पूजी अपनी बेटी के इलाज में खर्च हो गई जिस कारण परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया जब इस बात की जानकारी लोहाघाट के श्री महाकाली सोशल एंड यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ( शिवा ग्रुप) के युवाओं को लगी तो शिवा ग्रुप के अध्यक्ष शुभम ढेक के नेतृत्व मे युवाओं ने आपसी सहयोग से ₹12000 की धनराशि एकत्रित कर छात्रा के परिजनों को सौंपी युवाओं द्वारा आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया गया मालूम हो शिवा ग्रुप के युवाओं के द्वारा ऐसे कई लोगों की मदद की जा चुकी है वहीं लोगों के द्वारा शिवा ग्रुप के युवाओं के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उनके कार्यों की सराहना की गई इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष शुभम ढेक ,राज महर कोषाध्यक्ष, दीपक जोशी सचिव ,जीडी पंत ,मोहन कार्की , मनोज करायत कपिल ढेक आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें