Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : श्रीनगर गढ़वाल में बवाल करने वाले दिल्ली के सात युवक गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 29, 2026

श्रीनगर गढ़वाल में बवाल करने वाले दिल्ली के सात युवक गिरफ्तार

युवकों द्वारा मारपीट की घटना पर पुलिस का कड़ा रुख।

दिल्ली निवासी 07 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी, युवकों की दोनों कार हुई सीज।आज दिनांक 29.01.2026 को कोतवाली श्रीनगर अदिति वैडिंग प्वाईंट श्रीनगर के पास दिल्ली के युवक जो कि 02 कार में सवार थे। उनका कुछ स्थानीय युवकों से वाहन ओवर टेकिंग करने के चलते विवाद हो गया था जिससे दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच व मारपीट की स्थिति बन गई थी मामला शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाद मे बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई/मारपीट की गई जिसमें तीन चार स्थानीय युवा घायल हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मारपीट में संलिप्त दिल्ली के युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों (DL 4CBE 8961 व DL 11 CE 3638) को सीज किया गया है व युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले में गहनता से जांच कर सीसीटीवी कैमरों आदि को खंगाला जा रहा है। शांति भंग कर अराजकता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वही इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है बाहरी राज्यों के लोग हमारे प्रदेश में आकर अराजकता फैला रहे हैं उन्होंने पुलिस से ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जरूरी खबरें