Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

सूचना

: चंपावत:पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने नैनीताल से आएंगे एसडीएम तो बाजपुर से आएंगे तहसीलदार आदर्श चंपावत में अधिकारियों का अकाल 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 12, 2025
पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने नैनीताल से आएंगे एसडीएम तो बाजपुर से आएंगे तहसीलदार आदर्श चंपावत में अधिकारियों का अकाल चंपावत जिले के टनकपुर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री पूर्णागिरी मेला- 2025 के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी चंपावत द्वारा किए गए अनुरोधानुसार मंडल आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत द्वारा उप जिलाधिकारी पूर्णागिरी (टनकपुर) के प्रशिक्षण अवधि से आने तक श्री पूर्णागिरी मेले के सफल संचालन हेतु उप जिला अधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार तथा तहसीलदार बाजपुर अक्षय भट्ट को जनपद चंपावत में तैनात किए जाने के आदेश निर्गत किए गए हैं।   साथ ही उन्होंने उक्त अधिकारियों को तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय, चंपावत में अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो इस वक्त आदर्श जिला चंपावत में मात्र एक एसडीएम तथा एक तहसीलदार की तैनाती है जिसका खामियाजा जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है मां पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने के लिए भी शासन को अन्य जिलों की मदद लेनी पड़ रही है वहीं लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द चंपावत जिले में अधिकारियों की तैनाती करने की मांग की है

जरूरी खबरें