Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 6, 2025
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन। लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी के मार्गदर्शन एवं ए आई एफ के स्कूल फैसिलिटेटर ललित कुमार गौतम के संचालन में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के नवाचारी क्रियाकारी मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले जीवन सिंह कुंवर,शिवम कुमार,साहिल भंडारी,किरन कोहली,सूरज कुंवर को ए आई एफ के स्कूल फैसिलिटेटर क्षितिज पाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों के रूप में सुशील कुमार जोशी,गणेश सिंह बोहरा,अनीता कुंवर ने योगदान दिया। कार्यक्रम में शिक्षक बृजेश सिंह ढेक,नवीन भट्ट,कमलेश जोशी,जगदीश चंद्र, दीपा बोहरा,ज्योति राणा,ललिता वर्मा,गार्गी गंगवार,नीरज नाथ अदिति जोशी,राहुल पाटनी,अनुराग लेखक आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें