Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:बरदाखान के स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत की ईमानदारी की मिसाल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 28, 2024
बरदाखान के स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत की ईमानदारी की मिसाल बाराकोट, ग्राम सभा बैड़ा निवासी नितिन कालाकोटी मोहित, कालाकोटी, पवन अधिकारी, रविराज सिंह अधिकारी भविष्य में अग्नि वीर बनने का सपना देखकर प्रतिदिन की तरह सुबह मटियाल रोड पर दौड़ रहे थे, इस दौरान चिल्लघोल के पास उन्हें एक लावारिस पर्स पड़ा मिला, बच्चों ने पर्स को उठाकर देखा तो उसमें ₹10000.00 से अधिक की धनराशि तथा कुछ आवश्यक प्रपत्र थे। छात्रों ने पर्स राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भवान राम को दिया जिन्होंने संपूर्ण क्षेत्र वासियों से पहचान बताकर अपना पर्स वापस प्राप्त करने की अपील की है। सभी छात्र राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान में अध्यनरत हैं, जो भविष्य में अग्नि वीर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इन सभी छात्रों ने ईमानदारी की शानदार मिसाल प्रस्तुत की है,अन्य छात्रों को भी इनका अनुसरण करते हुए लावारिस वस्तुओं को उनके स्वामी तक पहुंचाने के लिए उचित प्रयास अवश्य करने चाहिए। इन छात्रों के माता-पिता को भी अपने पाल्यों को ईमानदारी के संस्कार सिखाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं बधाइयां। विद्यालय के सभी शिक्षकों , लड़ीधुरा सांस्कृतिक कमेटी मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व क्षेत्रीय लोगों ने भी अपने छात्रों की ईमानदारी पर खुशी प्रकट की है उन्होंने कहा जहां आज का युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है तो वही इन छात्रों के द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश की गई है और यह युवा देश सेवा करने के लिए अग्नि वीर बनने की तैयारी में जुटे हुए हैं वही इन छात्रों की ईमानदारी की चारों और प्रशंसा हो रही है

जरूरी खबरें