Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:पीआरडी जवानों को परोसा गया सड़ा हुआ खाना व बदबूदार चावल। मचा हंगामा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 21, 2026

पीआरडी जवानों को परोसा गया सड़ा हुआ खाना व बदबूदार चावल। मचा हंगामा।

जवानों की सेहत से खिलवाड़? 26 जनवरी की तैयारी में आए पीआरडी जवानों को मिला सड़ा भोजन व बदबूदार चावल रुद्रपुर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारी के लिए पहुंचे पीआरडी जवानों को सड़ा और बदबूदार भोजन परोसे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। भोजन में चावलों से तेज दुर्गंध आने पर जवानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और इसे जवानों की सेहत से सीधा खिलवाड़ बताया।पीआरडी जवानों का कहना है कि ड्यूटी और रिहर्सल के लिए उन्हें जिस भोजन की व्यवस्था कराई गई थी, वह खाने योग्य नहीं था। जैसे ही जवानों ने भोजन करना शुरू किया, चावलों से बदबू आने लगी। कई जवानों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।जवानों का आरोप है कि इस तरह का घटिया भोजन दिए जाने से उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जवानों को समझाया और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई। बताया जा रहा है कि भोजन की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी से बच रहा है सिर्फ जांच करने की बात कही जा रही है। मामले में लोगों का कहना है जो पीआरडी जवान धूप हो चाहे बरसात हो अपनी ड्यूटी में डटे रहते हैं।कम से कम पीआरडी जवानों को भोजन तो ताजा परोसा जाए मामले को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। तथा संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जरूरी खबरें