Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत। खाई में गिरी स्कॉर्पियो

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत।

खाई में गिरी स्कॉर्पियो। पुलिस विभाग में शोक की लहर

ऋषिकेश के मुनि की रेती थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। यहां शिवपुरी चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। तथा परिजनों में भी कोहराम मच गया है। मुनि की रेती थाना पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी विनोद कुमार बीती रात नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपनी ड्यूटी समाप्त की और तपोवन से शिवपुरी चौकी की ओर अपने निजी स्कॉर्पियो वाहन से निकल गए। 10 मिनट बाद ही पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली कि स्कॉर्पियो शिवपुरी और ब्रह्मपुरी के बीच खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में उतरे एसडीआरएफ के जवानों को वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हालत में मिला। कुछ दूरी पर चौकी प्रभारी अचेत अवस्था में झाड़ियां में फंसे मिले। जवानों ने किसी तरह चौकी प्रभारी को बाहर निकाला और एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही विनोद कुमार के भाई और पुलिस विभाग में तैनाद कैलाश गेट चौकी प्रभारी आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस कप्तान श्वेता चौबे और विभाग के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आशीष शर्मा को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस विभाग के मुताबिक प्रथम दृष्टि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका है। जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट कारण पता चल पाएंगे।

जरूरी खबरें