Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

कल मंगलवार को लोहाघाट के हथरंगिया क्षेत्र में रसोई गैस वितरण को लेकर हुई अव्यवस्थाओं का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया। आज बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट के हथरंगिया क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी के नेतृत्व में रसोई गैस का वितरण सुव्यवस्थित तरीके से किया गया जिस कारण सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध हुई। रसोई गैस मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। उपभोक्ताओं ने कहा आज रसोई गैस का वितरण व्यवस्थित तरीके से प्रशासन के द्वारा किया गया। जिस कारण उन्हें रसोई गैस आसानी से उपलब्ध हो गई उपभोक्ता ने बताया गैस एजेंसी के द्वारा निर्धारित 950 रुपए में रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। उपभोक्ताओं ने किसी भी प्रकार की कालाबाजारी से इनकार किया है।

पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया हथरंगिया क्षेत्र में कल जिन उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो पाई थी आज सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई गई है। कहा गैस आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। रोस्टर के हिसाब से डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस का वितरण उपभोक्ताओं को किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा उपभोक्ता अपने ही क्षेत्र से रसोई गैस प्राप्त करें ना कि दूसरे क्षेत्र से। उन्होंने बताया अब डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस 35 दिन के बाद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कालाबाजारी के लिए टीम छापे मार करवाई कर रही है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से धैर्य व संयम बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें