Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 30, 2026

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

वाहन में नौ लोग थे सवार हुए चोटिल। सभी सुरक्षित

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी बृजवाल मदद को आए आगे।

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज मंगलवार शाम 4:00 बजे के लगभग एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया। चंपावत के स्वाला व अमोडी के बीच मे तुलसी होटल के पास मुनस्यारी से हल्द्वानी की ओर जा रहा सवारियो से भरा हुआ बुलेरो वाहन यूके05 TA,0839 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही अनियंत्रित वाहन सड़क में ही पलटा खाई की ओर नहीं गया अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। वाहन में सवार नौ लोग चोटिल हो गए और सड़क में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी चंपावत केदार बृजवाल ,जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरजा शंकर जोशी, बृजेश कुमार व अन्य यात्रियों व स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सभी लोगों को हल्की चोटे आई हैं। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी बृजवाल के द्वारा दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी लोगों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया। दुर्घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मालूम हो आजकल जिले में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।

जरूरी खबरें