Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट महाविद्यालय में पहली बार आयोजित हुआ प्रादेशिक रोबर रेंजर्स समागम कार्यक्रम /21 महाविद्यालयों के 315 रोबर रेंजर कर रहे हैं प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 22, 2024
21 महाविद्यालयों के 315 रोबर रेंजर कर रहे हैं प्रतिभाग भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के 14वें प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम का उद्घाटन आज स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में हो गया है, इस समागम कार्यक्रम में प्रदेश के 21 महाविद्यालय से 315 से अधिक रोवर और रेंजर प्रतिभाग़ कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल के द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्रोफेसर उनियाल के द्वारा रोवर और रेंजर्स के अद्भुत कार्यों के बारे में बताया गया और भविष्य में भी अनेक साहसिक कार्यों के लिए तत्पर रहने के लिए आवाहन किया गया, प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों व कैडिट का स्वागत और अभिनंदन किया गया, यह महाविद्यालय का प्रथम अवसर है जब इस तरह का आयोजन महाविद्यालय एवं लोहाघाट नगर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय से अनेक रोवर और रेंजर्स लीडर भी उपस्थित हुए हैं, स्काउट गाइड जिला कमिश्नर श्याम दत्त चौबे द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयों से आए रोबर रेंजर्स लीडर्स की सराहना कर कैडेट्स को अनुशासन में रहकर पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की एवं जनपद की ओर से सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया महाविद्यालय लोहाघाट के रोवर लीडर डॉ दिनेश राम व रेंजर लीडर डॉ अनीता टम्टा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डा अनीता टम्टा एवं डा सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर अंजलि चंदोला ,कल्पना धामी, शांति रतूड़ी, डॉक्टर भुवन जोशी, जिला गाईड कमिश्नर सुशीला चौबे ,नमिता जोशी, डी के जोशी ,जनार्दन गढ़कोटी, हेमा जोशी, तथा लोहाघाट महाविद्यालय के डा0अपराजिता, डा 0बी पी ओली, डा 0लता कैड़ा, डा 0कमलेश शक्टा, डा0 सुमन पांडे, डा0 रवि सनवाल, डा0 रूचिर जोशी, डा0 एस पी सिंह, डॉ0 मनोज , रमेश चन्द्र भट्ट, मुकेश भट्ट छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक , विवेक पुजारी, नीरज सक्टा सहित अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें