Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के राजू मराठा 300 रुपए में बने टाटा पंच के मालिक कुमाऊं एकता महोत्सव में चमकी किस्मत।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 10, 2025

लोहाघाट के राजू मराठा 300 में बने टाटा पंच के मालिक कुमाऊं एकता महोत्सव में चमकी किस्मत।आदमी की किस्मत कब पलट जाए यह कोई नहीं जानता है। इसका जीता जागता उदाहरण है लोहाघाट के सर्राफा व्यापारी राजू मराठा ।राजू मराठा ने कुमाऊं महोत्सव रोसाल में होने वाले लकी ड्रा का टिकट मात्र 300 रुपए में लिया था ।जिसमें उनका कल हुए लकी ड्रा में पहला पुरस्कार टाटा की शानदार कार पंच खुली है ।राजू मराठा ने बताया जून माह में उनके द्वारा 300 रुपए में कुमाऊं महोत्सव रोसाल का एक लकी ड्रा का टिकट लिया था। और वह टिकट लेकर भूल भी गए थे। उन्होंने बताया महोत्सव के आयोजकों का आज सुबह उनके पास फोन आया और उन्हें बताया गया उनके लकी टिकट नंबर (15835 )को पहला पुरस्कार मिला है और उनकी टाटा पंच कार खुली है। कार खुलने की सूचना मिलते ही राजू मराठा काफी खुश नजर आ रहे हैं और लोगों को मिठाई बाटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं ।सुबह से मराठा को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। राजू मराठा ने कुमाऊं महोत्सव रोसाल के आयोजन को धन्यवाद दिया। मराठा ने कहा एक-दो दिन में वह कार की डिलीवरी लेने जाएंगे।

जरूरी खबरें