Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट:आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए राजभट्ट और रेड क्रॉस

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 28, 2024
आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए राजभट्ट और रेड क्रॉस विगत दिनों जनपद के विकासखंड लोहाघाट में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को जिनके घर का सारा सामान आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता राज भट्ट तथा रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान द्वारा मुफ्त गैस कनेक्शन उपकरण वितरित किये गए। यह जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के विकासखंड लोहाघाट के ग्राम नकेला तथा मटियानी में सामाजिक कार्यकर्ता राज भट्ट तथा रेड क्रॉस द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र के 08 परिवारों को शनिवार को गैस चूल्हा, सिलेण्डर, पाईप, रेगुलेटर व गैस कनेक्शन के कागज प्रदान किये। उन्होने बताया कि जिला पूर्ति विभाग द्वारा प्रभावितों के आपदा में दब चुके गैस आदि के कागज दोबारा से बनाये जाने में सहयोग किया गया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनोज शाह, पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी, हरगोविंद बोहरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें