Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

सूचना

: लोहाघाट नगर में जल संस्थान द्वारा दूषित पेयजल की आपूर्ति पर भड़के जनप्रतिनिधि पेयजल टैंकों का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, May 29, 2024
नगर में जल संस्थान द्वारा दूषित पेयजल की आपूर्ति पर भड़के जनप्रतिनिधि पेयजल टैंकों का किया निरीक्षण लोहाघाट नगर में विगत कई दिनों से गंदा पानी लोगों के नलों में आ रहा है जिस कारण जनता में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश है नगर की जनता द्वारा दूषित पेयजल का वीडियो भेज कर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविन्द बर्मा के संज्ञान में लाया गया समस्या का संज्ञान लेते हुए निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बुधवार को लोहाघाट नगर पालिका के समस्त निबर्तमान सभासदो के साथ मिलकर चौड़ी लिफ्ट योजना के मुख्य टैंक जहां से पानी नगर को लिफ्ट होता है तथा नगर के तीनों टैंको का निरीक्षण किया बर्मा ने बताया टैंको के निरीक्षण में पाया गया मुख्य तीनों टैंकों के साथ-साथ जहां से पानी लिफ्ट होता है वहां काफी गंदगी के ढेर पाए गए गंदगी के साथ-साथ पानी में मेंढक और कीड़े तैरते हुए पाएं गए तथा जल संस्थान के द्वारा ना तो टैंकों की सफाई की जा रही है और ना ही दवा का छिड़काव किया जाता है उन्होंने कहा दूषित पेयजल से नगर में पीलिया व टाइफाइड फैल गया है उन्होने प्रशासन व जल संस्थान से तुरंत जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था सुधारने की मांग की है उन्होंने कहा जल संस्थान मनमाना बिल जनता से वसूल रहा है और उन्हें दूषित पेयजल सप्लाई कर रहा है वह भी तीन से चार दिन में जिस कारण जनता में काफी आक्रोश है वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे जनता को साथ लेकर 7 जून से धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व जल संस्थान की रहेगी निरीक्षण में निबर्तमान सभासद भुवन बहादुर, दीपक शाह ,राज किशोर शाह ,नवीन नाथ गोस्वामी, दीपा गोस्वामी ,मीना ढेक, बीना कनौजिया तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें